बाहर निकलते पेट को अंदर करेगा ये देशी काढ़ा

बाहर निकलते पेट को अंदर करेगा ये देशी काढ़ा

सेहतराग टीम

बढ़ता वजन सभी को परेशान करता है। जी हां क्योंकि लगातार बढ़ रहा वजन या बढ़ रही चर्बी से लोगों का शरीर थुलथुला हो जाता है। इसकी वजह से वो कोई भी काम तेज नहीं कर पाते हैं। उन्हें उठने बैठने में भी समस्या होने लगती है। ऐसे में जो मोटा है वो अपने वजन को कम कैसे करे ये उनकी सबसे बड़ी समस्या होती है। कई लोग तो घंटो जिम में समय बिताते हैं तब पर भी वजन कम नहीं होता है। अगर आप भी ऐसी समस्या से जूझ रहे हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको बताएंगे कि कुछ तरीके जिससे आपका शरीर फिट हो जाएगा।

पढ़ें- सारे स्‍ट्रीटफूड नुकसानदेह ही नहीं होते, इनका सेवन तो बनता है

बाहर निकलते पेट को अगर आप अंदर करना चाहते है तो आपको कुछ घरेलू नुस्खे को अपनाना होगा। जी हां आज हम आपको बताएंगे घर में बनाए गए देशी काढ़े के बारे में, जिसे पीने से हमारे शरीर में जमा हो रही चर्बी कम हो जाएगी। तो आइए जानते हैं कि आखिर वो काढ़ा क्या है और कैसे बनाया जा सकता है।

काढ़ा बनाने के लिए जरूरी चीजें

  • दो छोटा चम्मच जीरा
  • दो छोटे चम्मच साबुत धनिया
  • दो चम्मच सौफ

काढ़ा बनाने का तरीका- इन तीनों चीजों को रात में पानी में भिगो दें। इसके बाद दूसरे दिन सुबह होते ही 5 से 10 मिनट के लिए उसी पानी में खौलाएं जिसमें आपने ये भिगोया था। अब इस पानी को छान लें। जब से पानी हल्का गुनगुना हो जाए तो खाली पेट रोजाना इसे पी लें। इससे आपके पेट की चर्बी जल्द पिघलने लगेगी।

जानें किसका क्या है फायदा

सौंफ

सौंफ फाइबर युक्त होती है। इसे खाने से पेट भरा रहता है और फाइबर युक्त होने की वजह से भूख भी नहीं लगती है।

साबुत धनिया

साबुत धनिया में विटामिन सी, के और बी होता है। इसके साथ ही इसमें एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसे रोजाना खाने से पेट की चर्बी कम होती है। 

जीरा

जीरा मेटाबॉलिज्म को मजबूत करता है। आपका मेटाबॉलिज्म जितना ज्यादा मजबूत होगा, पेट की चर्बी उतनी ही जल्दी घटेगी। इसे खाने का फायदा ये भी है कि ये खाना पचाने में मदद करता है।

 

इसे भी पढ़ें-

थायरॉइड की वजह से बढ़ रहा है वजन तो अपनी डाइट में करें ये बदलाव, शरीर रहेगा फिट

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।